ताजा खबर

अयोध्या में हिस्ट्रीशीटर मयंक सिंह ने प्रधान के रिश्तेदार पर किया हमला, गिरफ्तार

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, June 18, 2025

अयोध्या न्यूज डेस्क: अयोध्या जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक हिस्ट्रीशीटर मयंक सिंह ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर ग्राम प्रधान के परिवार के सदस्य आदित्य सिंह पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से आदित्य की बेरहमी से पिटाई की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और मुख्य आरोपी मयंक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी चार आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस के अनुसार मयंक सिंह पूरा कलंदर थाने का दर्ज हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उस पर पहले भी अयोध्या और सुल्तानपुर जिले में कई आपराधिक केस दर्ज हैं। उसकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए अब उस पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पूरा कलंदर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मयंक को जल्द ही जिला बदर भी किया जाएगा। पुलिस ने घायल आदित्य सिंह और उनके परिवार को निष्पक्ष जांच व न्याय का भरोसा दिलाया है। साथ ही फरार आरोपियों को जल्द पकड़ने की बात कही है।


अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.